Home क्राइम नवी मुंबई में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या: 22 वर्षीय लड़के की तलाश जारी
क्राइममुंबई - Mumbai News

नवी मुंबई में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या: 22 वर्षीय लड़के की तलाश जारी

नवी मुंबई — रायगढ़ के उरण की 20 वर्षीय यशश्री शिंदे की हत्या अभी भी नवी मुंबईवासियों के जेहन में ताजा है,.. वहीं सीवुड की एक और 19 वर्षीय लड़की का शव सीवुड के पीछे एक झील में मिलने से हड़कंप मच गया है…

बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे झील में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी…

यह शव नेरुल की जूनियर कॉलेज छात्रा भाविका मोरे का है और पुलिस सूत्रों से प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि वह पनवेल के 22 वर्षीय लड़के स्वस्तिक पाटिल से प्यार करती थी…

“प्रथम दृष्टया, लड़की की मौत गला घोंटने से हुई है… एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा…जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उन्हें शाम 4 बजे के आसपास बाइक पर युवक युवती झील की ओर जाते हुए दिखे, लेकिन लड़का वापस लौटते नहीं दिखा..इसलिए आशंका है कि उसने लड़की का भी गला घोंट कर खुद भी झील में कूद गया होगा….

Also Read – Tungareshwar river : तुंगारेश्वर नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

तालाब समुद्र की खाड़ी से जुड़ा हुआ है इसलिए हो सकता है शव समुद्र में बहुत दूर चला गया… स्थानीय मछुआरों की मदद से नवी मुंबई पुलिस तलाशी अभियान चलाया जा रहा है…

पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे और आशंका है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा. चूँकि लड़की मृत हो चुकी है और लड़के का भी पता नही चल पाया है इसलिए असली वजह क्या है..अबतक इसका पता नहीं चल सका है…जाँच जारी है..

इस घटना ने नवी मुंबई के निवासियों को स्तब्ध कर दिया है और क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति चिंताओं को बढ़ा दिया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही स्पष्टता की उम्मीद है।

Recent Posts

Related Articles

Share to...