Home ताजा खबरें 🔴 ई-चालान के विरोध में 5 मार्च का आंदोलन टालें: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का ट्रांसपोर्टरों से आग्रह
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

🔴 ई-चालान के विरोध में 5 मार्च का आंदोलन टालें: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का ट्रांसपोर्टरों से आग्रह

ई-चालान विवाद पर ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक करते परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक

मुंबई | मेट्रो सिटी समाचार: राज्य में ई-चालान को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ट्रांसपोर्ट संगठनों से 5 मार्च से प्रस्तावित आंदोलन वापस लेने की अपील की है। मुंबई में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अन्यायपूर्ण तरीके से लगाए गए ई-चालान के मुद्दे पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेने को तैयार है और आंदोलन के बजाय संवाद का रास्ता अपनाया जाए।

मंत्री सरनाईक ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों से शिकायतें मिली हैं कि पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। साथ ही, अधिकृत अधिकारी के बजाय अन्य कर्मचारियों द्वारा चालान काटे जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आगे से केवल अधिकृत अधिकारी ही ई-चालान की कार्रवाई करें।

उन्होंने बताया कि 5 मार्च को परिवहन आयुक्त राजेश नार्वेकर, पुलिस प्रशासन और ट्रांसपोर्ट संघों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में ट्रांसपोर्टरों की मांगों पर विस्तार से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

सरनाईक ने कहा कि पहले से लगाए गए कथित अन्यायपूर्ण ई-चालानों की समीक्षा कर उन्हें रद्द करने पर भी सरकार विचार कर रही है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट संगठनों से अपील है कि वे आंदोलन स्थगित कर संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान निकालें।

बैठक में राज्य के विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों के प्रतिनिधि और संबंधित पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। ई-चालान को लेकर ट्रांसपोर्टरों की नाराजगी को देखते हुए यह बैठक अहम मानी जा रही है।

🔴 वसई में 3 मार्च तक मनाई आदेश लागू: समुद्र किनारे 200 मीटर क्षेत्र में प्रवेश, डीजे और जमावड़े पर प्रतिबंध

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...