Home उत्तर प्रदेश Gandhi : भारतीय करेंसी से महात्मा गांधी की तस्वीर हटा देनी चाहिए: तुषार गांधी
उत्तर प्रदेशदेशमहाराष्ट्रमुख्य समाचारराजनीति

Gandhi : भारतीय करेंसी से महात्मा गांधी की तस्वीर हटा देनी चाहिए: तुषार गांधी

Gandhi

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Gandhi) के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि भारतीय करेंसी से महात्मा गांधी की तस्वीर हटा देनी चाहिए। इसका कारण आजकल भारतीय करेंसी का उपयोग महात्मा गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पैसे से अमीरों को फायदा होता है गरीबों को नहीं, इसलिए उनका दृढ़ मत है कि नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए।

तुषार गांधी सोमवार को मुंबई से सटे डोंबिवली में एक निजी कार्यक्रम में आए थे। इस मौके पर तुषार गांधी ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा एक आवश्यक पहल थी। इससे समाज में बहुत अच्छा संदेश गया है और देखना होगा कि पार्टी इस मौके का कैसे फायदा उठाती है।

तुषार गांधी ने कहा कि इस समय सभी राजनीतिक दल के नेता महापुरुषों के बारे में विवादास्पद बयानबाजी कर रहे हैं। राजनीतिक दलों ने महापुरुषों को बांट लिया है। सभी अपने ही महापुरुषों की प्रशंसा कर रहे हैं और दूसरे महापुरुषों की आलोचना कर रहे हैं। यह महापुरुषों के साथ अन्याय है। तुषार गांधी ने कहा कि कुछ लोग तो मूल मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए महापुरुषों का सहारा ले रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं, यह सही नहीं कहा जा सकता है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...