Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Vasai-Virar : भीषण आग, प्लास्टिक की कंपनी हुई खाक
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai-Virar : भीषण आग, प्लास्टिक की कंपनी हुई खाक

Vasa-Virar : ३ मजदूर झुलसे , घंटो मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू

नालासोपारा (Nalasopara),पेल्हार पुलिस स्टेशन अंतर्गत स्थित एक प्लास्टिक की कंपनी में भीषण आग लगने की घटना प्रकाश में आयी| इस घटना में ३ मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं| सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है| पालिका दमकलकर्मीयों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया|

ज्ञात हो कि नालासोपारा पूर्व स्थित वाकनपाडा क्षेत्र में कई प्लास्टिक की कंपनियां स्थापित की गयी है| इनमें से एक कंपनी में रविवार, २०२२ को दोपहर के आसपास आग लगने की घटना हुई| देखते ही देखते यह आग भीषण रूप ले लिया| और प्लास्टिक कंपनी को अपने आगोश में ले लिया| इस भीषण आगजनी की घटना में कंपनी के ३ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए|

स्थानीय लोगों ने वाकनपाडा प्लास्टिक की कंपनी में लगी आग की सूचना पालिका अग्निशमन दल को दी गयी | सूचना मिलते ही अग्निशमन दल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे| घंटों मशक्कत के बाद अग्निशमन दल के जवानों ने आग पर काबू पाया| गौरतलब है कि अभी हाल ही में वसई पूर्व कामन अंतगर्त स्थित पोमनग्राम पंचायत क्षेत्र के एक कंपनी में भीषण आगजनी की घटना हुई थी|

इस घटना में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे| गौरतलब है कि वसई-विरार शहर महानगर पालिका अंतर्गत स्थित नालासोपारा और वसई क्षेत्र में छोटी-बड़ी कई औद्योगिक कंपनियां स्थापित की गयी है| इनमें से अधिकांश कंपनियों का संचालन उनके मालिकों द्वारा कंपनी के नियमों को ताक पर रखकर चलाया जाता है| नतीजन आगजनी जैसी गंभीर दुर्घटना का शिकार मजदूर वर्ग को अपनी जान या आग में झुलसने के दंश के साथ जिंदगी पर जिने को मजबूर होकर गुजारा पड़ता है|

इन कंपनियों में मजदुर वर्गों का कोई ख्याल नहीं रखा जाता है| वही प्रत्येक मजदूरों को सुरक्षा के नाम पर कोई सेफ्टी किट नहीं दिया जाता है| और नहीं उनका इंश्योरंस या मेडिक्लेम कराया जाता है| यही नहीं इन कंपनियों द्वारा आग से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण फायर सेफ्टी का भी उपयोग भी नहीं किया जाता है| पालिका विभाग की ओर से इन कंपनियों पर यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो इन कंपनियों के मालिकों द्वारा कितनों मजदूरों का घर उजाड़ देंगे और पूरी जिंदगी परिवार पर बोझ पर जीने के कईयों को मजबूर होना पड़ेगा|

Recent Posts

Related Articles

वसई-विरार अवैध शराब छापेमारी
क्राइमताजा खबरेंमुख्य समाचारवसई-विरार - Vasai-Virar News

वसई-विरार पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब के दो कारखाने पकड़े, ₹30.7 लाख जब्त

वसई-विरार पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध हथकढ़ शराब के कारखाने...

Share to...