Vasai-Virar : नालासोपारा में एक युवक पैसों का लेन देन इतना भारी पड़ गया कि उसकी कीमत मौत चुका कर देनी पड़ी

नालासोपारा में एक युवक पैसों का लेन देन इतना भारी पड़ गया कि उसकी कीमत मौत चुका कर देनी पड़ी है। हांलकि तुलिंज पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

संतोष भवन इलाक़े के संस्कार चाल के रहने वाले लिंबाज़ी भाउराव मोरे नाम शख़्स की हत्या शौचालय की दीवार पर पटक-पटककर कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी किरण पवार और मृतक मोरे के बीच पैसों का लेनदेन था जिसको लेकर उनका झगड़ा चल रहा था।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लिंबाजी मोरे की हत्या कर दी। फ़िलहाल तुलिंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।