Home क्राइम मयंक लोहार हत्याकांड: DCM एकनाथ शिंदे ने परिवार को दिया भरोसा, बोले- “न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी ताकत से खड़ी है”
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मयंक लोहार हत्याकांड: DCM एकनाथ शिंदे ने परिवार को दिया भरोसा, बोले- “न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी ताकत से खड़ी है”

मयंक लोहार हत्याकांड में एकनाथ शिंदे ने परिवार से बात कर न्याय का भरोसा दिया
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मयंक लोहार के परिवार से फोन पर बात कर न्याय का भरोसा दिलाया।

मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में हुई मयंक लोहार की हत्या के मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मयंक के परिवार से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। शिंदे ने मयंक के पिता से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस मामले में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

मयंक के पिता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सरकार न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। वहीं, शोकाकुल पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उनके बेटे की केवल ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुई बहस में बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मयंक के पिता ने आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा, “मेरे बेटे को मार दिया गया है। उसे फांसी की सजा दीजिए साहब। ऐसा व्यक्ति अगर बाहर आया तो फिर किसी और की जान ले सकता है।”

उपमुख्यमंत्री के फोन के बाद भी परिवार न्याय की मांग को लेकर व्याकुल है। परिजनों का कहना है कि मयंक को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

गौरतलब है कि चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में दरवाजा बंद रखने को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय मयंक लोहार की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

मुंबई लोकल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे: गोरेगांव के पास बैग से निकाला चाकू, मयंक लोहार पर किए 3 से 4 वार; आरोपी रोशन सुवर्ण गिरफ्तार

Related Articles

Share to...