Home क्राइम मुंबई लोकल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे: गोरेगांव के पास बैग से निकाला चाकू, मयंक लोहार पर किए 3 से 4 वार; आरोपी रोशन सुवर्ण गिरफ्तार
क्राइमताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई लोकल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे: गोरेगांव के पास बैग से निकाला चाकू, मयंक लोहार पर किए 3 से 4 वार; आरोपी रोशन सुवर्ण गिरफ्तार

मयंक लोहार हत्याकांड में आरोपी रोशन सुवर्ण गिरफ्तार, मुंबई रेलवे पुलिस जांच
मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या के मामले में आरोपी रोशन सुवर्ण को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुंबई | 25 जून 2026 | Metro City Samachar : मुंबई की चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन में 22 वर्षीय मयंक लोहार की हत्या के मामले में रेलवे पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल रिमांड आवेदन के अनुसार आरोपी रोशन रमेश सुवर्ण ने विवाद के दौरान अपनी बैग से चाकू निकालकर मयंक लोहार के पेट और सीने पर कई वार किए थे।

पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 की रात चर्चगेट से नालासोपारा जा रही फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में यह घटना हुई। उस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही थी और ट्रेन के खुले दरवाजे से पानी अंदर आ रहा था। इसी दौरान मयंक लोहार ने आरोपी से दरवाजा बंद करने के लिए कहा।

मयंक को धमकाया और कुछ समय बाद ..

बताया गया है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी रोशन सुवर्ण ने कथित रूप से मयंक को धमकाया और कुछ समय बाद गोरेगांव स्टेशन के आसपास अपनी बैग की चेन खोलकर उसमें रखा धारदार चाकू निकाल लिया।

रेलवे पुलिस के दस्तावेजों के अनुसार आरोपी ने मयंक लोहार के पेट और छाती पर तीन से चार बार चाकू से हमला किया। हमले के बाद डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई और घायल मयंक खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा।

बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन से उतरकर फरार

घटना के बाद आरोपी बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। वहीं रेलवे पुलिस, आरपीएफ और मेडिकल टीम ने घायल मयंक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान रेलवे पुलिस ने अंधेरी, गोरेगांव, बोरीवली, मीरा रोड और नालासोपारा सहित कई रेलवे स्टेशनों के 400 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी रोशन सुवर्ण को 24 जून को गिरफ्तार कर लिया गया।

मीरा रोड पूर्व का निवासी है आरोपी रोशन सुवर्ण

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी रोशन सुवर्ण (30) मीरा रोड पूर्व का निवासी है और बारकोड मेकर का काम करता है।

रेलवे पुलिस ने अदालत से आरोपी की सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी है। पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल चाकू अभी बरामद किया जाना बाकी है। इसके अलावा आरोपी और मृतक के बीच किसी पुराने विवाद की संभावना, हत्या के वास्तविक मकसद और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जानी है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और रेलवे पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

मुंबई लोकल हत्याकांड: आरोपी रोशन सुवर्णा 30 जून तक पुलिस रिमांड पर, हथियार लेकर चलने के मकसद की जांच जारी

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

पालघर में भूकंप के झटके महाराष्ट्र भूकंप की खबर
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

पालघर में भूकंप की खबर, NCS के अपडेट का इंतजार

पालघर, 26 सितंबर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यदि भारत विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवाचार को व्यापक रूप से अपनाता है, तो देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की दिशा में 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल कर सकता है
ताजा खबरेंदेश

तकनीक और नवाचार के दम पर भारत 10% से अधिक विकास दर हासिल कर सकता है: निर्मला सीतारमण

चेन्नई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है...

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
ताजा खबरेंदेश

दिल्ली और महाराष्ट्र में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को राहत

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने दिल्ली और महाराष्ट्र...

Share to...