Home ताजा खबरें मीरा रोड मंदिर से हनुमान प्रतिमा चोरी, आरोपी गिरफ्तार
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

मीरा रोड मंदिर से हनुमान प्रतिमा चोरी, आरोपी गिरफ्तार

मीरा रोड के मंदिर से हनुमान प्रतिमा चोरी का मामला
मीरा रोड के हाटकेश्वर शिव मंदिर से हनुमान प्रतिमा चोरी, आरोपी गिरफ्तार

भाईंदर | संवाददाता: मीरा रोड इलाके के एक मंदिर से हनुमान जी की धातु की प्रतिमा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं में नाराज़गी देखी गई। शिकायत मिलने पर काशीगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मीरा रोड स्थित हाटकेश्वर शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में भगवान शिव के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। इसी मंदिर से कुछ दिन पहले लगभग दो किलोग्राम वजन की धातु की हनुमान प्रतिमा गायब होने का पता चला।

मंदिर प्रबंधन को जब प्रतिमा चोरी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक युवक को मंदिर से प्रतिमा ले जाते हुए देखा गया।

दो दिन बाद वही युवक फिर मंदिर परिसर के आसपास दिखाई दिया। मंदिर के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने प्रतिमा चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के समय वह नशे की हालत में था। हालांकि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रतिमा को उसने कहां रखा या किसे दिया।

इस घटना से आक्रोशित मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं ने काशीगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वाजिद अली खान नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

काशीगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल पाटिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई में रोड रेज का खौफनाक मामला: 25 वर्षीय युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...