Home महाराष्ट्र Accident : जलगाँव जिले में विधायक चंद्रकांत पाटिल की कार दुर्घटनाग्रस्त, अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Accident : जलगाँव जिले में विधायक चंद्रकांत पाटिल की कार दुर्घटनाग्रस्त, अस्पताल में भर्ती

Accident

मुंबई : महाराष्ट्र के जलगांव जिला स्थित मुक्ताई नगर में सोमवार दोपहर निर्दलीय विधायक चंद्रकांत पाटिल की कार दुर्घटनाग्रस्त (Accident) हो गई। इस दुर्घटना (Accident) में दो पुलिसकर्मी और विधायक चंद्रकांत पाटिल मामूली रूप से घायल हो गए, इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन जलगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार आज दोपहर चंद्रकांत पाटिल मुक्ताई नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। आज दोपहर वे अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक चंद्रकांत पाटिल के काफिले की एक गाड़ी विधायक की कार से टकरा गई। इससे विधायक चंद्रकांत पाटिल समेत उनके साथ चल रहे दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में पुलिस वैन समेत विधायक चंद्रकांत पाटिल की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

Ready Reckoner : लगातार दूसरे साल महाराष्ट्र सरकार नहीं बढ़ाएगी रेडी रेकनर की दरें, घर खरीददारों को बड़ी राहत

Sangli Drugs Case : पेंटर के घर से 3.46 करोड़ रुपये बरामद, ड्रग्स बेच कर खरीदी १२ एकड़ जमीन

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...