Home क्राइम Mumbai: तीन राज्यों से पीछा कर पुलिस ने पकड़ा फरार आरोपी, वडोदरा से हुई गिरफ्तारी
क्राइमताजा खबरेंमुंबई - Mumbai News

Mumbai: तीन राज्यों से पीछा कर पुलिस ने पकड़ा फरार आरोपी, वडोदरा से हुई गिरफ्तारी

वडोदरा में गिरफ्तार किया गया फरार आरोपी नागजी पटेल

मुंबईडॉ. दादाभाई नौरोजी मार्ग पुलिस थाना (डॉ.दा.भ.मार्ग) द्वारा गु.र. क्रमांक 515/2022, धारा 408 भादंवि के तहत वांछित चल रहे आरोपी नागजी पटेल को पुलिस ने तीन राज्यों में पीछा कर आखिरकार वडोदरा, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले कई वर्षों से फरार था और विभिन्न राज्यों में छिपकर रह रहा था।

हत्या के मामले में भी हो चुकी है गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, नागजी पटेल ने 2023 में राजस्थान के सांचोर में एक हत्या की थी, जिसके बाद वह लगभग एक साल तक लापता रहा। 2024 में राजस्थान पुलिस ने उसे मर्डर केस में गिरफ्तार किया, लेकिन आठ महीने पहले वह ज़मानत पर रिहा हो गया था। उसके बाद से वह दिल्ली, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों में लगातार स्थान बदलकर छिपता रहा।

पुलिस टीम ने किया चतुराई से पीछा

डॉ. दा. भ. मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक शेख और उनकी टीम को जब जानकारी मिली कि नागजी पटेल दिल्ली में है, तो टीम वहां रवाना हुई। लेकिन तभी आरोपी राजस्थान पहुंच गया। पुलिस टीम राजस्थान पहुंची, लेकिन तब तक वह अहमदाबाद और फिर वडोदरा की ओर भाग गया।

पुलिस ने उसे लगातार ट्रैक करते हुए वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया, जब वह दोबारा राजस्थान भागने की फिराक में था

कोर्ट ने 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 10 जुलाई 2025 तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। मामले की जांच अब भी जारी है।

मालेगांव जन्म प्रमाण पत्र घोटाला: दो नगर परिषद अधिकारी गिरफ्तार, 3977 प्रमाणपत्र रद्द

Recent Posts

Related Articles

Share to...