Home क्राइम मुम्ब्रा बायपास पर भीषण हादसा: ट्रेलर के बीच फंसे दो बाइकर, एक की मौत
क्राइममहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुम्ब्रा बायपास पर भीषण हादसा: ट्रेलर के बीच फंसे दो बाइकर, एक की मौत

"मुम्ब्रा बायपास पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रेलर"

मुम्ब्रा, ठाणे मुम्ब्रा बायपास पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो बाइकर ट्रेलर के बीच कुचले गए। हादसे में रबोड़ी निवासी सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बापूजी नगर निवासी जुनैद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक पर सवार थे और किसी ट्रेलर के पास से गुजर रहे थे तभी वे दो भारी ट्रेलरों के बीच में फंस गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।

एक की जान गई, दूसरा ICU में

हादसे में सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जुनैद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, जुनैद की हालत नाजुक बनी हुई है और वह ICU में है।

पुलिस जांच जारी, प्रत्यक्षदर्शियों से बयान लिए जा रहे हैं

पुलिस ने मौके से ट्रेलरों को हटवाया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और CCTV फुटेज की भी जांच की जाएगी

इस हादसे से रबोड़ी और मुम्ब्रा इलाके में शोक की लहर है। लोगों ने प्रशासन से मुम्ब्रा बायपास पर भारी ट्रकों के संचालन को लेकर सख्त नियम लागू करने की मांग की है। यह खबर प्राथमिक जानकरी के अनुसार लिखी गयी है ,  आधिकारिक अपडेट की प्रतीक्षा है.

मनसे नेता के बेटे राहिल शेख ने महिला से किया दुर्व्यवहार, वायरल वीडियो के बाद हिरासत में

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...