Home देश Mumbra Rail Accident 2025: रेलवे की लापरवाही या भीड़ की मजबूरी? मुंब्रा हादसे पर सियासत गर्म, मनसे उतरेगी सड़कों पर
देशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Mumbra Rail Accident 2025: रेलवे की लापरवाही या भीड़ की मजबूरी? मुंब्रा हादसे पर सियासत गर्म, मनसे उतरेगी सड़कों पर

Mumbra Rail Accident 2025

ठाणे/मुंब्रा (Mumbra Rail Accident 2025) – मुंबई की लोकल ट्रेन में एक बार फिर भीड़भाड़ ने ली इंसानी जानें। सोमवार सुबह दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच हुए दिल दहला देने वाले हादसे (Mumbra Rail Accident 2025)  में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित यात्री चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिर पड़े। मृतकों में एक रेलवे पुलिसकर्मी भी शामिल है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा दुख जताया और घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ₹5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं ताकि हादसे की वजह सामने आ सके।

हादसे के बाद अब राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनसे के ठाणे जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 10 जून सुबह 9 बजे ठाणे के गावदेवी मैदान से रेलवे स्टेशन तक “धडक मोर्चा” निकाला जाएगा। मनसे ने पोस्टर जारी करते हुए रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और इस आंदोलन को यात्रियों की आवाज बताया।

.

हादसे की वजह प्राथमिक तौर पर अत्यधिक भीड़ को माना जा रहा है। मुंबई लोकल की भारी भीड़ में यात्रियों का दरवाजों पर लटककर सफर करना आम है, लेकिन इस बार यह लापरवाही जानलेवा साबित हुई। रेलवे प्रशासन की व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अब देखना होगा कि क्या यह हादसा भी पहले की तरह जांच और मुआवजे में ही सिमट जाएगा या वाकई कोई सख्त कदम उठाया जाएगा ताकि मुंबई लोकल सफर सुरक्षित बन सके।

हनीमून बना खून का सफर: Raja Raghuvanshi Murder Case में पत्नी सोनम बोली- मैं हत्यारिन नहीं, खुद हूं पीड़िता”

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...