Home देश Nagpur Katol Accident : शादी से लौट रहे वाहन की ट्रक से भीषण टक्कर, 6 की मौत
देशमहाराष्ट्र

Nagpur Katol Accident : शादी से लौट रहे वाहन की ट्रक से भीषण टक्कर, 6 की मौत

Nagpur Katol Accident

Nagpur Katol Accident : महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) जिले के काटोल (Katol) नामक स्थान पर एक कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी और कुछ लोग घायल हो गए. यह घटना बीते शुक्रवार की मध्य रात्रि को नागपुर के कटोल तालुका स्थित सोनखंब और ताराबोडी के बीच हुई.

जानकारी मिली है कि एक शादी समारोह से लौट रहा परिवार क्वालिस कार से नागपुर (Nagpur) से काटोल (Katol) की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने क्वालिस कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. आनन -फानन में घायलों को नज़दीक के सरकारी मेडिकल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और अन्य का इलाज जारी है. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.

जानकारी मिली है कि विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए एक परिवार के सात लोग कार में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान ये भीषण हादसा हो गया जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है.

Nagpur Katol Accident में मारे गए लोगों के नाम:

  1. अजय दशरथ चिखले (उम्र 45)
  2. विट्ठल दिगंबर थोटे (उम्र 45)
  3. सुधाकर रामचन्द्र मानकर (उम्र 42)
  4. रमेश ओंकार हेलोंडे (उम्र 48)
  5. मयूर मोरेश्वर इंगले (उम्र 26)
  6. वैभव साहेबराव चिखले (उम्र 32)     

Nagpur Katol Accident

Manish Market : मुंबई की मनीष मार्केट के पास पुलिस की छापेमारी, निकला हथियारों का ज़ख़ीरा

Bhayandar Kashimira : सावधान ! बियर बार से निकले व्यक्ति को रिक्शा चालकों ने लूटा, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

Naigaon Murder Case : पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या, 2 गिफ्तार

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...