नायगांव स्टेशन की घटना के बाद वसई–विरार की लोकल ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने की मांग उठी है। वसई–विरार मनपा की महिला और बाल कल्याण समिति की सदस्य और नगरसेविका दीप्ति भोईर ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रेलवे पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की।

17 नवंबर को सामने आई जानकारी के अनुसार, भोईर ने मामले की निष्पक्ष जाँच और महिला यात्रियों के लिए सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की। वसई रेलवे पुलिस की सहायक पुलिस आयुक्त मनीषा रावखंडे ने बताया कि हर महिला डिब्बे के सामने कर्मचारी की तैनाती के लिए अधिक स्टाफ चाहिए और इसकी मांग वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।

नायगांव की मूल घटना 4 नवंबर की है। पुलिस के अनुसार, छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद एक युवती को कथित तौर पर धक्का दिया गया था। वह चलती लोकल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई थी। पढ़ें मामले पर MCS की शुरुआती रिपोर्ट।