Home क्राइम Nalasopara : बहुजन विकास आघाड़ी के प्रत्याशी राजेश पाटील ने बोईसर विधानसभा सीट से किया नामांकन
क्राइमठाणे - Thane Newsदेशमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Nalasopara : बहुजन विकास आघाड़ी के प्रत्याशी राजेश पाटील ने बोईसर विधानसभा सीट से किया नामांकन

Nalasopara
मुंबई : पालघर जिले की बोईसर (Boisar) विधानसभा सीट से बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) के मौजूदा विधायक राजेश पाटील ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर वसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हितेंद्र ठाकुर, नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक क्षितिज ठाकुर, वसई-विरार मनपा के पूर्व महापौर रूपेश जाधव सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बहुजन विकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और पीले झंडों और पीले कपड़ों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी नामांकन रैली में उत्साह से शामिल हुए। इस दौरान पाटील के समर्थन में नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन किया गया।

बोईसर विधानसभा क्षेत्र को बहुजन विकास आघाड़ी का गढ़ माना जाता है और यहां पार्टी की लोकप्रियता बरकरार है। बोईसर के मौजूदा विधायक राजेश पाटील अपने मिलनसार स्वभाव के चलते लोगों में चर्चित हैं।

नामांकन दाखिल करने के बाद पाटील ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है और स्थानीय जनता ने जिस तरह से मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उस पर हमेशा खरा उतरूंगा।

बोईसर विधानसभा सीट पर महायुति के दल शिवसेना शिंदे गुट से विलास तरे, महाविकास आधाड़ी के दल शिवसेना उद्धव गुट से डॉ. विश्वास वलवी चुनाव मैदान में हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गणना होनी है।

Nalasopara Fire : नालासोपारा के साड़ी कंपाउंड में भीषण आग, कई घर प्रभावित

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...