
घटना रात करीब 8:30 बजे की है, जब गोदाम में आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने भी अपने घरों की पानी की टंकियों से आग बुझाने की कोशिश की।
आग की वजह से पास की चार मंजिला लोड-बेयरिंग इमारत के कुछ घर भी प्रभावित हुए। इमारत के निवासियों को फौरन अपने घर खाली करने पड़े। दो घरों में आग फैलने की खबर आई थी, लेकिन दमकल कर्मियों की तत्परता से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से टाल दिया गया।

घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड और आचोले पुलिस स्टेशन के कर्मचारी मौजूद थे। साथ ही, कई राजनीतिक नेता जैसे शिवसेना नेता नवीन दुबे, शिवसेना UBT नेता सुरेंद्र सिंह राज, नालासोपारा विधायक क्षितिज ठाकुर, बीजेपी नेता राजन नाइक और बहुजन विकास आघाड़ी के युवा नेता सिद्धार्थ ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग दिया।

इस आगजनी में एक बुजुर्ग महिला को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
नालासोपारा: पेल्हार पुलिस ने नालासोपारा पूर्व के सागपाडा-श्रीराम नगर इलाके के जंगल...
ByMetro City SamacharSeptember 24, 2026वसई-विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती मरीजों...
ByMetro City SamacharSeptember 23, 2026वसई-विरार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR)...
ByMCS DESKSeptember 23, 2026मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...
ByMetro City SamacharSeptember 22, 2026