Home क्राइम नालासोपारा में फर्जी महंगी शराब बनाने की फैक्ट्री पर वसई क्राइम ब्रांच का छापा, ₹12 लाख का माल जब्त
क्राइमताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

नालासोपारा में फर्जी महंगी शराब बनाने की फैक्ट्री पर वसई क्राइम ब्रांच का छापा, ₹12 लाख का माल जब्त

फर्जी महंगी शराब बनाने की फैक्ट्री पर वसई क्राइम ब्रांच का छापा

पालघर / नालासोपारा। वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने नालासोपारा पूर्व में चल रही एक बड़ी अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहाँ पड़ोसी राज्यों से लाई गई सस्ती शराब को केमिकल मिलाकर महंगे ब्रांड की प्रीमियम शराब की तरह तैयार किया जा रहा था। आरोपी इसे स्थानीय बाजार में प्रीमियम व्हिस्की के नाम पर बेचने की तैयारी कर रहा था।

डमन–गोवा से लाई जाती थी सस्ती शराब, केमिकल मिलाकर बनाई जाती थी ‘प्रीमियम’ शराब

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी Daman और गोवा से कम कीमत वाली शराब खरीदकर उसे केमिकल पदार्थों के साथ मिलाता था। इसके बाद खाली महंगे ब्रांडों की बोतलों में इसे भरकर कैप और लेबल लगाकर बाजार में सप्लाई की जा रही थी।

छापे में प्रीमियम बोतलें, कैप और केमिकल ज़ब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 368 बोतलें प्रीमियम व्हिस्की ब्रांडों की,

  • 13 बोरी खाली महंगी बोतलें

  • 1,100 कैप्स

  • 200 ml मिलावटी केमिकल मिश्रण

जब्त किया। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए माल की कुल बाजार कीमत करीब ₹12,00,000 है, जबकि डिस्प्ले वैल्यू ₹1,72,620 बताई गई है।

IPC और महाराष्ट्र प्रोहीबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज

तुलिंज पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है—

IPC Sections:

  • 318

  • 274

Maharashtra Prohibition Act, 1949:

Sections – 65(a), 65(b), 65(d), 65(e), 65(f), 81, 83, 86, 90, 103, 108

पुलिस के अनुसार, इस पूरे रैकेट में और लोग शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है।

ठाणे: शाहपुर हाईवे पर अधजली और सड़ी हुई लाश मिली, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...