Nalasopara Murder News: नालासोपारा हत्याकांड में शुरू से चर्चा में आए सर्वेश गिरी ने अपना पक्ष मेट्रो सिटी समाचार से साझा किया। उन्होंने बताया कि उनका मृतक विजय से पुराना परिचय था, लेकिन हत्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
पालघर, 24 जुलाई 2025 | मेट्रो सिटी समाचार 🏙️
नालासोपारा में हुए चौंकाने वाले पति की हत्या और शव के साथ महिला के रहने के मामले में नया मोड़ आया है। इस केस में शुरुआती चर्चा में आए सर्वेश गिरी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए Metro City Samachar से बात की और स्वयं को निर्दोष बताया।
🔍 क्या बोले सर्वेश गिरी?
🗣️ गिरी ने कहा: “मेरा मृतक विजय से पुराना परिचय था, लेकिन हत्या से कोई लेना-देना नहीं। महिला सिर्फ ATM पिन बदलवाने आई थी।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि:
-
19 जुलाई को महिला अपने बच्चे और बैग के साथ आई थी।
-
उन्होंने केवल एटीएम तक साथ दिया और स्टेशन पर छोड़ दिया।
-
उन्हें महिला की हरकतें संदिग्ध लगीं, तो उन्हें पुलिस कंप्लेन की सलाह दी।
🚔 पुलिस में क्या हुआ?
-
गिरी ने खुद स्थानीय पुलिस चौकी में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
-
उन्होंने महिला और उसके देवर दोनों की मदद की।
-
पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं माना।
🛡️ “छवि खराब करने की साजिश हो रही है” – सर्वेश गिरी का आरोप
सर्वेश गिरी का कहना है कि कुछ लोग जो इलाके में “दबंगई और पैसे खा जाने” के लिए बदनाम हैं, वही उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि:
-
वह लंबे समय से जरूरतमंदों की मदद करते आए हैं।
-
किसी से कभी पैसे नहीं मांगे।
-
अगर किसी को संदेह है तो सामने आकर सवाल कर सकता है।