Home क्राइम नालासोपारा में 7 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, जुहू पुलिस की ATC ने की कार्रवाई
क्राइमताजा खबरेंनालासोपारा - Nalasopara Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

नालासोपारा में 7 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, जुहू पुलिस की ATC ने की कार्रवाई

नालासोपारा में 7 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेने के बाद जुहू पुलिस ATC टीम
जुहू पुलिस स्टेशन की ATC टीम ने नालासोपारा पूर्व में कार्रवाई कर 7 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया।

नालासोपारा: मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन की ATC टीम ने नालासोपारा पूर्व में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार इनमें एक पुरुष, चार महिलाएं और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व स्थित मोरेगांव तालाब इलाके में कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक एक कमरे में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बाद जुहू पुलिस स्टेशन की ATC टीम ने जय जीवदानी चॉल में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को एक पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान अकबर अजमीर सरदार, रेजुका उजीर मोल्ला, यास्मीन उजीर मोल्ला, नसीमा बेगम उजीर मोल्ला, खतीजा उजीर मोल्ला और दो नाबालिग बच्चों के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपने मूल पते बांग्लादेश के नोराईल जिले में होने की जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में इनके बांग्लादेशी नागरिक होने और बिना वैध दस्तावेज या आधिकारिक अनुमति के भारत में प्रवेश कर रहने की बात सामने आई है।

फिलहाल पुलिस इनके दस्तावेजों, भारत में आने के तरीके और यहां रहने की अवधि की जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

नालासोपारा में चेन स्नैचिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का दावा—तीन मामलों का खुलासा

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...