मुंबई के सायन-पनवेल हाईवे पर रविवार, 22 नवंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार सुनील निद्धू सिंह (50) की मौत हो गई। हादसा देवनार बस डिपो के सामने हुआ, जहां सीमेंट मिक्सर ट्रक की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े।
ट्रक का पिछला टायर सिर के ऊपर से गुजरा
मिली जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद सुनील सिंह सड़क पर गिर गए और सीमेंट मिक्सर ट्रक का पिछला टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सुनील निद्धू सिंह मुंबई के माटुंगा ईस्ट स्थित साई विश्वा बिल्डिंग में रहते थे। उनका मूल निवास उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रानीपुर, राजमो गांव में बताया गया है।
चालक गिरफ्तार, ट्रॉम्बे पुलिस कर रही जांच
हादसे के बाद ट्रॉम्बे पुलिस ने सीमेंट मिक्सर चालक राजू कुमार पासवान (38) को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के PSI वंजारे कर रहे हैं।
घटना के बाद मृतक के परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।




