Home महाराष्ट्र Jan Aushadhi Diwas 2025 के अवसर पर जन चेतना अभियान एवं पदयात्रा का आयोजन
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Jan Aushadhi Diwas 2025 के अवसर पर जन चेतना अभियान एवं पदयात्रा का आयोजन

नालासोपारा, 1 मार्च 2025 – जन औषधि दिवस 2025 (Jan Aushadhi Diwas 2025) के उपलक्ष्य में नालासोपारा में एक भव्य जन चेतना अभियान एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस पदयात्रा की शुरुआत नालासोपारा आचोले रोड स्थित जनऔषधि केंद्र से हुई, जो गाला नगर होते हुए द्वारका होटल तक पहुंची। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBI) के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को “दाम कम, दवाई उत्तम” का संदेश दिया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जन औषधि केंद्रों पर सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजन नाईक उपस्थित रहे। इसके अलावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष (वसई/विरार) नरेश पाटिल, भाजपा नगरसेवक (वसई/विरार) नागेश चव्हाण, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष (वसई/विरार) अजय कुंडले, और भाजपा प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धि चव्हाण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन रश्मि मिश्रा, रोहित मिश्रा ने किया, और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इसमें भाग लिया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के अभियानों से जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी, जिससे उन्हें महंगी दवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

SRA scheme in Vasai Virar: वसई-विरार बनेगा झोपड़पट्टी मुक्त शहर, पक्के घरों के साथ परिवर्तन की शुरुआत

Recent Posts

Related Articles

पनवेल SIB आवासीय क्वार्टर भूमि आवंटन
ताजा खबरेंमुख्य समाचारमुंबई - Mumbai News

पनवेल में SIB आवासीय क्वार्टर निर्माण के लिए 4 हेक्टेयर भूमि का आवंटन

महाराष्ट्र सरकार ने पनवेल, रायगढ़ में 4 हेक्टेयर भूमि SIB के आवासीय...

Share to...