Home देश Pakistani Nationals in Maharashtra: महाराष्ट्र में रह रहे 5037 पाकिस्तानी नागरिक, 107 लापता; सबसे ज्यादा नागपुर में
देशपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Pakistani Nationals in Maharashtra: महाराष्ट्र में रह रहे 5037 पाकिस्तानी नागरिक, 107 लापता; सबसे ज्यादा नागपुर में

Pakistani Nationals in Maharashtra

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 5037 पाकिस्तानी नागरिक (Pakistani Nationals in Maharashtra) रह रहे हैं। इनमें से 107 पाकिस्तानी नागरिक पुलिस की पहुँच से बाहर (Untraceable) हैं या भारत आने के बाद भूमिगत हो गए हैं। इसके अलावा, 34 पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से राज्य में रह रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागपुर शहर में हैं, जहां 2458 पाकिस्तानी नागरिक निवास कर रहे हैं। इनमें से 25 नागरिक अन्ट्रेसेबल हैं।
दूसरे स्थान पर ठाणे शहर आता है, जहां 1106 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। यहां 33 नागरिक अन्ट्रेसेबल और 8 अवैध रूप से रह रहे हैं
तीसरे स्थान पर जलगांव है, जहां 393 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं।

मुंबई में पुलिस ने 14 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है। इसके अलावा, पिम्परी-चिंचवड़ में 290, नवी मुंबई में 239, अमरावती शहर में 117, पुणे शहर में 114 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। पुणे में स्थिति अधिक गंभीर है क्योंकि यहाँ 9 अन्ट्रेसेबल और 24 अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक हैं।

राज्य के अन्य शहरों का विवरण इस प्रकार है:

  • वासिम: 106 पाकिस्तानी नागरिक

  • छत्रपति संभाजीनगर व कोल्हापुर: 58-58 नागरिक

  • मीरा-भायंदर: 26 नागरिक

  • अकोला: 22 नागरिक (2 अन्ट्रेसेबल)

  • अहिल्यानगर नगर और यवतमाल: 14-14 नागरिक

  • रायगढ़: 17 नागरिक (11 अन्ट्रेसेबल, 2 अवैध)

  • सोपापुर: 17 नागरिक

  • बुलढाणा: 7 नागरिक (6 अन्ट्रेसेबल)

  • धुले: 6 नागरिक

  • गोंदिया: 5 नागरिक (सभी 5 अन्ट्रेसेबल)

  • लातूर: 8 नागरिक (6 अन्ट्रेसेबल)

  • जालना: 5 नागरिक

  • नाशिक शहर: 8 नागरिक (2 अन्ट्रेसेबल)

  • नाशिक ग्रामीण: 2 नागरिक (1 अन्ट्रेसेबल)

  • नांदेड़: 4 नागरिक (सभी 4 लापता)

  • नंदुरबार: 10 नागरिक

  • परभणी: 3 नागरिक

  • पालघर: 1 नागरिक

  • रत्नागिरी: 4 नागरिक (1 अन्ट्रेसेबल)

  • सातारा: 4 नागरिक

  • सांगली: 6 नागरिक

आंकड़ों से साफ है कि कई पाकिस्तानी नागरिक भारत में आने के बाद पुलिस निगरानी से बचने में सफल रहे हैं। महाराष्ट्र में इन अन्ट्रेसेबल और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इन लापता नागरिकों की तलाश में अभियान चला रही हैं और भविष्य में इन पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

Vasai Virar: विरार में 21वीं मंजिल से गिरा 7 महीने का मासूम, हादसे से टूटा पूरा परिवार

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...