पालघर : पालघर जिले में नेताओं के लापता होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में शिवसेना (शिंदे) के लापता विधायक श्रीनिवास वनगा की वापसी के बाद अब शिवसेना (शिंदे) के राज्य आदिवासी विभाग के संयोजक जगदीश धोड़ी और भाजपा के पूर्व विधायक अमित घोड़ा के लापता होने की खबर सामने आई है। नामांकन दाखिल करने के बाद से दोनों नेताओं से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, और उनके फोन भी नॉट रिचेबल आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, बोईसर विधानसभा सीट से जगदीश धोड़ी ने शिवसेना (शिंदे) गुट के उम्मीदवार विलास तरे के खिलाफ नामांकन भरा था। वहीं, भाजपा नेता अमित घोड़ा ने पालघर से शिवसेना (शिंदे) के उम्मीदवार राजेंद्र गावित के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं पर नामांकन वापस लेने का दबाव था, जिससे बचने के लिए उन्होंने संपर्क से बाहर होना ही बेहतर समझा।

शिवसेना और भाजपा के वरिष्ठ नेता इन दोनों लापता नेताओं से संपर्क स्थापित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Maharashtra Politics Pawar Family : एनसीपी मे टुट के बाद अब पवार परिवार दो फाड़,पहली बार चाचा शरद पवार और भतीजे अजित ने अलग-अलग मनाया “दिवाली पाड़वा”