पालघर, 4 सितंबर: पालघर पुलिस ने गणेशोत्सव के पर्व पर जिले में अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में 3 सितंबर को पालघर लोकल क्राइम ब्रांच और तलासरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गुटखा परिवहन का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने ₹32,96,500 मूल्य का माल जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लाल रंग का टेम्पो (MH10-DT-6633) मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर गुटखा ले जा रहा है। तलासरी इभादपाडा क्षेत्र में नाकाबंदी कर टेम्पो को रोका गया। चालक बालु किसन गंगवाणे (50 वर्ष) और साथी राजू संजय कांबले (27 वर्ष) ने वाहन में कोल्हापुर की कंपनियों का सामान होने की बात कही।
तलाशी में टेम्पो से ₹20.96 लाख मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू बरामद हुआ। वाहन और अन्य सामग्री मिलाकर कुल ₹32.96 लाख का माल जब्त किया गया। तलासरी थाने में आरोपियों पर IPC, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। जांच डीएसपी अमोल चिंदे के मार्गदर्शन में जारी है।
मुंबई व उपनगरों में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 8 सितंबर को, अन्य जिलों में 5 सितंबर बरकरार
यह कार्रवाई एसपी यतीश देशमुख के आदेश और एएसपी विनायक नारले, एसडीपीओ अंकिता कंसे, एलसीबी प्रभारी प्रदीप पाटिल के नेतृत्व में की गई। टीम में अजय गोरड सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
गणेशोत्सव के पर्व पर हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि पालघर पुलिस अवैध गुटखा धंधे पर सख्त कार्रवाई करेगी। यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और नागरिकों में विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
वसई-विरार | संवाददाता: विरार पश्चिम के बोळींज क्षेत्र में बने प्रभाग समिति ‘ए’...
ByMetro City SamacharMarch 14, 2026ठाणे शहर में कैडबरी जंक्शन के आसपास यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव...
ByMetro City SamacharMarch 13, 2026वसई-विरार में निमंत्रण पत्रिका से शुरू हुआ विवाद, भाजपा-मनपा आमने-सामने, घेराव ऐलान,...
ByMetro City SamacharMarch 13, 2026विरार: वसई-विरार महानगरपालिका की प्रभाग समिति (ए) के नए कार्यालय के लोकार्पण...
ByMetro City SamacharMarch 12, 2026