Home ताजा खबरें महाराष्ट्र विधान भवन को गुरुवार सुबह बम धमकी ईमेल मिला, जिससे बजट सत्र के बीच सुरक्षा घेराबंदी बढ़ गई।
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रवसई-विरार - Vasai-Virar News

महाराष्ट्र विधान भवन को गुरुवार सुबह बम धमकी ईमेल मिला, जिससे बजट सत्र के बीच सुरक्षा घेराबंदी बढ़ गई।

Vidhanbhavan bomb threat

मुंबई ब्रेकिंग न्यूज़: बजट सत्र के बीच विधान भवन को बम धमकी, BDS ने सर्च किया – होक्स निकला

मुंबई, 12 मार्च 2026: नरीमन पॉइंट स्थित महाराष्ट्र विधान भवन को गुरुवार सुबह बजट सत्र के दौरान एक गुमनाम ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा agencies में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS), स्निफर डॉग्स और एंटी-टेरर यूनिट्स को बुलाया, जिन्होंने भवन, पार्किंग एरिया व आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली।

ईमेल में क्या था लिखा?

विधान परिषद सभापति राम शिंदे के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में विधान भवन के अलावा हाईकोर्ट, मेट्रो नेटवर्क, प्रमुख बैंक व स्टॉक एक्सचेंज को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सुबह 9:45 बजे विधानसभा व 10 बजे परिषद सत्र शुरू होने से ठीक पहले यह ईमेल प्राप्त हुआ।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

– मुख्य गेट पर सख्त बैरिकेडिंग; कर्मचारियों व विजिटर्स के ID चेक के बाद ही प्रवेश।
– चर्चगेट-नरीमन पॉइंट इलाके में ट्रैफिक डायवर्जन, मीडिया व गैर-जरूरी लोगों को दूर रखा।
– जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने प्रारंभिक जांच के बाद इसे “होक्स” करार दिया।

कोई खतरा नहीं, सत्र सामान्य

तलाशी में कहीं भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सभी विधायक सुरक्षित रहे और बजट सत्र निर्धारित समयानुसार चला। साइबर पुलिस ईमेल के IP ट्रेस कर रही है ताकि धमकी देने वाले को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी शरारतों पर सख्त कार्रवाई होगी।

वसई-विरार महानगरपालिका ने लॉन्च किया ‘सफाई मित्र’ ऐप, अब सड़क कचरे पर होगी सख्त निगरानी

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...