Home महाराष्ट्र पालघर - Palghar News वसई-विरार - Vasai-Virar News Palghar : पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार
वसई-विरार - Vasai-Virar News

Palghar : पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

Palghar : पालघर की जव्हार पुलिस ने 35 वर्षीय एक शख्स को उसके पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पिता ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था।

पालघर की जव्हार पुलिस ने 35 वर्षीय एक शख्स को उसके पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पिता ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था।

बताया कि घटना जव्हार इलाके के रंजनपाड़ा में हुई। आरोपी के पिता जानू माली (70) ने बैंक खाते से 900 रुपये निकाले थे, जो उन्हें एक सरकारी योजना से प्रति माह मिलते थे। आरोपी रविन्द्र माली ने अपने पिता से वे रुपए मांगे, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद उसने अपने पिता की बुरी तरह से पिटाई की। जिसके बाद घायल को मोखाडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने के बाद उन्हें नासिक के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां अगले दिन ही उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...