नासिक: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को घोषणा की कि नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले (Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027) की तैयारियों की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार ने विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख संतों और महंतों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की।

Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027

यह बैठक नासिक और त्र्यंबकेश्वर में कुंभ मेले की रूपरेखा तय करने के लिए बुलाई गई थी, जिसमें 13 प्रमुख अखाड़ों के प्रतिनिधि, साधु-संत, पुजारी और धार्मिक संगठनों के प्रमुख मौजूद थे। बैठक के दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्नान तिथियों, श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधाओं और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सीएम फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इस बार का कुंभ मेला काफी लंबा चलेगा और इसमें कई महत्वपूर्ण ‘अमृत स्नान’ की तिथियां और पावन पर्व होंगे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह मेला धार्मिक गरिमा के अनुरूप और भक्तों के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो।”

Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027

उन्होंने आगे बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस आयोजन के लिए बजट, अधोसंरचना, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने पर कार्य कर रही हैं।

कुंभ मेला भारत का एक अत्यंत पवित्र और भव्य धार्मिक आयोजन है, जो हर 12 वर्षों में नासिक, प्रयागराज, हरिद्वार और उज्जैन में बारी-बारी से आयोजित होता है। नासिक का सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 में आयोजित होगा और इसकी तैयारियों को लेकर संत समाज और सरकार दोनों ही बेहद संजीदा हैं।

Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027

भविष्य की तैयारियों के इस शुभ आरंभ ने संकेत दे दिए हैं कि 2027 का कुंभ मेला भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।

Pre-Monsoon Housing Crisis : मानसून से पहले खतरे में ज़िंदगी (VVMC) वसई-वीरार में 791 जर्जर इमारतें घोषित, मनपा ने भेजे नोटिस!