वसई-विरार: महाराष्ट्र में प्रशासनिक फेरबदल के बाद वसई-विरार महानगरपालिका (VVCMC) को नया आयुक्त मिल गया है। वर्ष 2014 बैच के IAS अधिकारी पृथ्वीराज बी.पी. (IAS Prithviraj B.P.) को शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार संभालने से शहर के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
पृथ्वीराज बी.पी. (IAS Prithviraj B.P.) इससे पहले पुणे महानगरपालिका और नागपुर स्मार्ट सिटी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कड़े प्रशासन, पारदर्शिता और परिणाम आधारित कार्यशैली के लिए पहचान बनाई है।
शैक्षणिक रूप से भी वे काफी मजबूत पृष्ठभूमि रखते हैं। उन्होंने Indian Institute of Technology Bombay से कंप्यूटर साइंस में स्नातक (B.Tech) की डिग्री हासिल की है, वहीं Indian Institute of Management Ahmedabad से फाइनेंस में MBA किया है। उनकी यह शैक्षणिक योग्यता और प्रशासनिक अनुभव उन्हें तेजी से विकसित हो रहे वसई-विरार जैसे शहर के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

वे (IAS Prithviraj B.P.) अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषाओं में पारंगत हैं और नागरिकों से सीधे संवाद व जनहित को प्राथमिकता देने के लिए जाने जाते हैं। 4 अगस्त 1982 को जन्मे पृथ्वीराज बी.पी. अपने करियर में हमेशा विकास-केन्द्रित और परिणाम आधारित काम करने के लिए पहचाने जाते रहे हैं।
माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में वसई-विरार महानगरपालिका (VVCMC) में इंफ्रास्ट्रक्चर, सेवा वितरण और प्रशासनिक दक्षता में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुंबई में इच्छामृत्यु के लिए 75 लोगों ने दिए आवेदन, BMC के पास स्पष्ट नियम नहीं