Home क्राइम Salman Khan Firing : ..तब घर में ही मौजूद थे सलमान खान, हमलावरों को लेकर ‘इन पर’ शक
क्राइमदेशमुंबई - Mumbai News

Salman Khan Firing : ..तब घर में ही मौजूद थे सलमान खान, हमलावरों को लेकर ‘इन पर’ शक

Salman Khan Firing

मुंबई : आज बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग (Salman Khan Firing ) हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने यह गोलीबारी की। पुलिस का कहना है कि ४ से ५ राउंड की फायरिंग होने की सूचना मिली है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय सलमान खान घर के अंदर मौजूद थे। फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने के तुरंत बाद दोनों वहां से भाग गए। घटना के वक्त दोनों ने ही हेलमेट पहना हुआ था। इस वजह से उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गोलीबारी के चलते किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मीडिया में जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

https://www.instagram.com/reel/C5urf6II3E_/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवाई फायरिंग हुई। सलमान खान के घर के बाहर ये फायरिंग किसने की इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, मगर हमले के बाद एक्टर के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकल पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच की टीम सलमान खान के घर के बाहर पहुंच चुकी है और जांच चल रही है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

Churchgate Virar AC Local Train : कटही निकली बेटिकट महिला यात्री, वसई टीसी का हाथ चबाया ; मामला दर्ज

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...