Home क्राइम Smuggling : एम्बुलेंस से हो रही थी नकली शराब की तस्करी, 9 लाख की शराब ज़ब्त
क्राइमपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Smuggling : एम्बुलेंस से हो रही थी नकली शराब की तस्करी, 9 लाख की शराब ज़ब्त

Smuggling

पालघर: दमन की नकली शराब को महाराष्ट्र में अवैध रूप से लाने (Smuggling) के लिए तस्कर तरह-तरह के वेश धारण कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर पालघर के एक्साइज डिपार्टमेंट ने एंबुलेंस से शराब की तस्करी (Smuggling) का खुलासा किया.

इस कार्रवाई में करीब 9 लाख का सामान जब्त किया गया है और कार्रवाई शुरू होते ही एंबुलेंस चालक फरार हो गया है, शराब निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पालघर एक्साइज डिपार्टमेंट ने मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर महाराष्ट्र में प्रतिबंधित दमन नकली शराब की तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिली,प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे वाडा खड़ाकोना स्थित स्वागत होटल की पार्किंग में खड़ी संदिग्ध एंबुलेंस की जांच की गई तो अंदर बने विशेष डिब्बे में 34 बॉक्स शराब का ज़ख़ीरा मिला,शराब और एंबुलेंस समेत करीब 9 लाख 34 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है,इस हरकत की भनक लगते ही ड्राइवर एंबुलेंस छोड़कर मौके से भाग निकला।पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Nude Video Gone Viral : ऑडिशन के नाम पर मॉडल का बनाया ‘न्यूड वीडियो’, हुआ वायरल, विरार के अर्नाला में हुआ था शूट

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...