Home क्राइम Nude Video Gone Viral : ऑडिशन के नाम पर मॉडल का बनाया ‘न्यूड वीडियो’, हुआ वायरल, विरार के अर्नाला में हुआ था शूट
क्राइममुंबई - Mumbai News

Nude Video Gone Viral : ऑडिशन के नाम पर मॉडल का बनाया ‘न्यूड वीडियो’, हुआ वायरल, विरार के अर्नाला में हुआ था शूट

मॉडल का ‘न्यूड वीडियो’ (Nude Video) हुआ वायरल, पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई

मुंबई : पालघर जिले के विरार इलाके में एक मॉडल को फिल्म में काम दिलाने के नाम पर, ऑडिशन के नाम पर अश्लील फिल्म बनाई गई,लेकिन उसे गुमराह कर इसे अश्लील बेवसीरीज में प्रसारित किया गया है।

अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच यूनिट 3 कर रही है।

पीड़िता 18 साल की लड़की है और एक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई आई है,फिलहाल वह वसई में किराए के मकान में रहती हैं,वह हिंदी सिनेमा और बेवसीरीज में काम पाने के लिए कई प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगा रही थीं।इसी बीच महिला को प्रोडक्शन हाउस से फोन आया,एक्ट्रेस को बताया गया कि हम एक नई बेव सीरीज़ बना रहे हैं और आप को ऑडिशन के लिए आना है।महिला को विरार के अर्नाला बीच पर बुलाया गया।

वहां उनकी मुलाकात प्रोडक्शन कंपनी के 4 लोगों से हुई,इसमें एक निर्देशक,एक कैमरामैन,एक अभिनेता और एक महिला मेकअप आर्टिस्ट शामिल थे।महिला को एक लॉज पर लेकर गए।

वहां उसे यह कहकर धोखे में रखा गया कि वह कुछ सीन फिल्माना चाहती है और वो अश्लील सीन है और ये दृश्य केवल ऑडिशन का हिस्सा रहेगा और कहीं भी उपयोग नहीं किया जायेगा। जिसके बाद कुछ आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए। शूट खत्म हुआ तो मॉडल को बोला गया कि उन्हें फोन किया जाएगा। कई दिन बीत गए लेकिन प्रोडक्शन हाउस से महिला को कॉल नही आया,इस बीच उस महिला को अपने एक करीबी से पता चला कि एक वेबसाइट पर वो अश्लील वीडियो दिख रही है जो उसके साथ विरार में फिल्माया गया था।

जिसके तुरंत बाद महिला ने प्रोडक्शन हाउस से संबंधित लोगों को फोन किया लेकिन उनका नंबर बंद बता रहा था। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित मॉडल नजदीकी अर्नाला पुलिस स्टेशन में पहुंची और शिकायत दर्ज कराई,महिला की शिकायत पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

वीज़ा दिलाने के नाम पर लूट, ८ गिरफ्तार

 

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...