Maharashtra Politics News: शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस पर आतंकवाद के खिलाफ नाकाम नीति अपनाने का आरोप लगाया और UBT सेना के सांसद अरविंद सावंत पर भी निशाना साधा।
मुंबई, 30 जुलाई: शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों, 2006 के ट्रेन ब्लास्ट और अफजल गुरु के संदर्भ में कांग्रेस की आतंकवाद विरोधी नीति को विफल बताया।
🔥 संसद में तीखे तेवर
डॉ. शिंदे ने कहा:”जब ताज होटल में आतंकवादी हमला हुआ था, उस वक़्त कांग्रेस सरकार के एक मुख्यमंत्री एक फिल्म निर्माता को साइट दिखा रहे थे — ये पूरे देश के लिए शर्मनाक था।”
उन्होंने पूछा कि 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों में मारे गए 127 लोगों को अब तक न्याय क्यों नहीं मिला। उन्होंने UBT शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “जब आप न्याय की बात करते हैं, तो अपने बगल में बैठे सहयोगी से पूछिए — जवाब मिल जाएगा।”
📍 आरोपों की बौछार:
-
अफजल गुरु पर कांग्रेस की सहानुभूति
-
POTA जैसे कड़े कानून को हटाने की आलोचना
-
इकबाल मूसा जैसे आरोपियों से चुनाव प्रचार करवाने का आरोप
डॉ. शिंदे ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद को माकूल जवाब देना शुरू किया है और देश अब मजबूत हाथों में है। उन्होंने इसे ‘नई भारत की निर्णायक रणनीति’ करार दिया।
नवी मुंबई स्कूल की महिला टीचर POCSO एक्ट में गिरफ्तार, छात्रों से अश्लील बातचीत का आरोप