Home क्राइम Thane: ऑटो रिक्शा चालक ने DCP ट्रैफिक पंकज शिरसाठ को कुचलने की कोशिश की, गिरफ़्तार
क्राइमठाणे - Thane Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Thane: ऑटो रिक्शा चालक ने DCP ट्रैफिक पंकज शिरसाठ को कुचलने की कोशिश की, गिरफ़्तार

Thane DCP Pankaj Shirsath

ठाणे (Thane) : बीते 11 जून 2025 की रात ठाणे-घोडबंदर रोड स्थित एमजी हेक्टर शोरूम के सामने एक सनसनीखेज घटना घटी, ठाणे शहर (Thane) में ड्यूटी के दौरान एक ऑटो रिक्शा की चपेट में आने से एक वरिष्ठ यातायात पुलिस अधिकारी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना रात 11 जून, 10 बजे से 12 जून की सुबह 12:10 बजे के बीच ड्यूटी पर तैनात डीसीपी शिरसाठ ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे, तभी एक अज्ञात ऑटो रिक्शा चालक ने तेज रफ्तार से जानबूझकर अपनी रिक्शा सीधे उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इस हमले में डीसीपी शिरसाठ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल वर्तकनगर के शवाशा बेथने हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें : Virar News: विरार फार्म हाउस में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 23 लाख का माल जब्त

घटना के बाद आरोपी ऑटो रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ठाणे पुलिस की तत्परता से उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। चितळसर पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर केस क्र. 286/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 281, 125(अ), 125(ब), 132 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 179 और 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह हमला पूर्व नियोजित था या किसी अन्य कारणवश हुआ।

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा भी खतरे में है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस इस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Mira Bhayandar: युवक के पास से 2 अवैध पिस्तौल बरामद, खंडणी विरोधी पथक ने बिछाया था जाल

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

गणेश विसर्जन के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, 25 सितंबर की रात से लागू

मीरा-भायंदर/वसई-विरार: गणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय...

Share to...