वसई विरार पश्चिम के अर्नाला (Arnala) में एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में आठ वर्षीय एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई. घटना मंगलवार सुबह की है।

मृतक की पहचान दीक्षांत हरिजन के रूप में हुई है। इस घटना ने एक बार फिर स्विमिंग पूल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वसई विरार के (Arnala) बीच पर बड़ी संख्या में रिजॉर्ट बन गए हैं। इस समय गर्मी की छुट्टियां होने के कारण रिसॉर्ट क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक आने लगे हैं।

Tragic Incident at Arnala Resort
Tragic Incident at Arnala Resort

मंगलवार को मुंबई के गोरेगांव संतोष नगर के रहने वाले वेंकटेश हरिजन अपने परिवार और दोस्तों के साथ विरार अरनाला (Arnala) के ड्रीमलैंड रिजॉर्ट की सैर के लिए आए थे। सुबह नाश्ते के बाद सभी लोग रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में उतर गए। उस समय उनका पुत्र दिक्षांत हरिजन बच्चों के लिए बने स्वीमिंग पूल के पानी में खेल रहा था। खेलते समय, वह पानी में डूब गया और घुट गया क्योंकि पानी उसके नाक और मुंह में प्रवेश कर गया। उसे तुरंत पानी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रॉयल रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से 10 साल की एक बच्ची की मौत

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पाटिल ने बताया कि अर्नाला मरीन पुलिस थाने में मौत का मामला दर्ज किया गया है। पिछले दिनों वसई विरार इलाके में स्विमिंग पूल में डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस स्वीमिंग पूल में हुई मौत की घटना ने एक बार फिर स्विमिंग पूल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।