Home महाराष्ट्र Uday Samant की कार पर हमला करने के आरोप में 6 शिवसैनिक गिरफ्तार
महाराष्ट्र

Uday Samant की कार पर हमला करने के आरोप में 6 शिवसैनिक गिरफ्तार

मुंबई, शिंदे गुट के प्रभावशाली नेता और पूर्व मंत्री Uday Samant की कार पर हमले के आरोप में पुलिस ने छह शिवसैनिकों गिरफ्तार किया है

शिवसेना के नगर प्रमुख संजय मोरे , आदित्य ठाकरे की जनसभा के मुख्य आयोजक संभाजी थोर्वे ,राजेश पलस्कर, चंदन सालुंके, सूरज लोखंडे और रूपेश पवार शामिल हैं। इस घटना की छानबीन पुणे पुलिस की टीम कर रही है। Uday Samant ने मंगलवार देररात इस आशय की शिकायत पुणे के कोथरुड पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। शिकायत में 15 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : हक्कानी नेटवर्क ने छिपाई थी जवाहिरी के काबुल में होने की बात, अमेरिका का दावा

Uday Samant की कार पर हमला

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पुणे के दौरे पर थे। इसी दौरान Uday Samant की कार पर हमला किया गया। शिंदे ने आम नागरिकों को कानून हाथ में न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी की कार पर पत्थर फेंक कर भाग जाना बहादुरी नहीं है। सामंत ने कहा है कि यह हमला उन्हें खत्म करने के लिए किया गया। हमला शिवसेना ने सुपारी देकर करवाया है ।

विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे ने कहा कि यह हमला निंदनीय है, लेकिन शिंदे समूह के लोग पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर बयान दे रहे हैं। पुलिस शिवसैनिकों को निशाना बना रही है, यह ठीक नहीं है। शिवसेना इसका विरोध करेगी।

यह भी पढ़ें : ‘मुफ्त रेवड़ी’ पर सुप्रीम कोर्ट बोला, अर्थव्यवस्था को हो रहा बड़ा नुकसान, कपिल सिब्बल से भी मांगा सुझाव

उल्लेखनीय है कि उदय सामंत मंगलवार को पुणे के मोहम्मद वाडी में पूर्व नियोजित कार्यक्रम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। कात्रज के कटराज चौक पर उनकी कार पर हमला किया गया। हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई । हमला करने वालों ने उदय सामंत को गद्दार कहते हुए उनपर भी हमले का प्रयास किया ,लेकिन पुलिसकर्मियों ने उदय सामंत को बचा लिया। उदय सामंत की कार पर जहां हमला हुआ ,उसी क्षेत्र में शिवसेना के युवा अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की सभा हो रही थी।

यह भी पढ़ें : बूस्टर डोज के नाम पर फर्जीवाड़ा, बिना वैक्सीन लगे ही आया मैसेज, सर्टिफिकेट भी जारी

उल्लेखनीय है कि उदय सामंत को केंद्र सरकार ने वाई स्तर की सुरक्षा प्रदान की है। हमले के वक्त सामंत के काफिले में स्थानीय पुलिस की पायलट वैन भी थी।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...