Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Lok Sabha Election : लोकसभा सीट में से 23 पर लड़ेगी उद्धव सेना
मुंबई - Mumbai News

Lok Sabha Election : लोकसभा सीट में से 23 पर लड़ेगी उद्धव सेना

Lok Sabha Election

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में महाराष्ट्र की 48 में से 23 सीट पर चुनाव लड़ेगी। संजय राउत ने कहा कि इस सप्ताह के शुरु में राष्ट्रीय राजधानी में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थी।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेता उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के.सी.वेणुगोपाल से बातचीत की थी।

संजय राउत ने कहा, ‘हम 23 सीट पर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि हम हमेशा इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ते हैं।’ शिवसेना (यूबीटी), महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा है जिसमें कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) घटक हैं। तीनों दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस'(इंडिया) का भी हिस्सा हैं।

संजय राउत ने इस सवाल पर टिप्पणी नहीं कि कांग्रेस और एनसीपी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा, ‘सीटों का बंटवारा लगभग हो चुका है। यह (बातचीत) दिल्ली में होगी क्योंकि महाराष्ट्र में कोई (कांग्रेस) नेता नहीं है जो फैसला ले सके। और अगर नेता है तो उसके पास फैसला करने का अधिकार नहीं है। उन्हें दिल्ली से पूछना ही होगा।’

अविभाजित शिवसेना ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर 23 सीटों पर लड़ा था जिनमें से 18 पर उसे जीत मिली थी। इन 18 सांसदों में से अब 13 सांसद शिवसेना के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट के साथ हैं। शिवसेना का पिछले साल जून में विभाजन हो गया था।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...