यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन मुंबई में दोनों भाईयों के एक फोटो फ्रेम में आने से राज्य की मुंबई और महाराष्ट्र की सियासत गर्मा गई है। दोनों भाईयों पास आने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं। इस फोटो में उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी दिखाई पड़ रही हैं।
शिवसैनिकों की इच्छा 2024 में पूरी होगी या फिर लेकिन कम से कम अभी ठाकरे परिवार की यह इच्छा कि दोनों भाई (Raj-Uddhav) आएं। कम से कम पूरी हो गई है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ऐसे वक्त एक फ्रेम में आए हैं जब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों भाई एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए एक साथ आए थे।
राज ठाकरे की बहन जयंवती और अभय देशपांडे के बेटे यशपांडे के विवाह समारोह में उद्धव ठाकरे पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ पहुंचे तो वहीं राज ठाकरे से उनकी मुलाकात हुई। इस मौके पर पूरा ठाकरे परिवार मौजूद था.
यह समारोह मुंबई के दादर में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दोनों भाईयों (Uddhav-Raj) के मिलने की तस्वीरें खूब साझा की जा रही हैं। इसके बाद चर्चा यह हो रही है कि क्या दोनों भाईयों की मुलाकात राजनीतिक रूप से भी ले सकती है। उद्धव ठाकरे को राजनैतिक तौर पर इसक वक्त काफी जरूरत है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 2024 महाराष्ट्र के लिए चुनावी साल है।
पहले लोकसभा चुनाव होंगे और इसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे, हालांकि मुंबई के बीएमसी चुनाव अभी पेंडिंग हैं। ऐसे में अगला साल राज्य की राजनीति और तमाम दलों के काफी अहम हो गया है।
दोनों भाईयों की मुलाकात में क्या बातचीत हुई? इसका ब्योरा सामने नहीं आया है लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगर दोनों भाई साथ आते हैं तो निश्चित तौर बीएमसी से लेकर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महायुति की टेंशन बढ़ सकती है। राज ठाकरे ने 17 साल पहले शिवसेना से हटने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठना किया था। राज्य विधानसभा में मनसे के पास एक सीट है। तो वहीं पिछले बीएसमी चुनावों में मनसे को 2012 में 27 और 2019 के चुनावों में 7 सीटें हासिल हुई थीं।
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
Vasai-Virar : देश को बताया जा रहा है कि अर्थव्यवस्था तेजी से...
ByMCS DESKOctober 7, 2026Metro City Samachar Special Investigation | Vasai-Virar, Nalasopara, Naigaon Drug Seizure Report...
ByMetro City SamacharOctober 6, 2026वसई-विरार महानगरपालिका में जवाबदेही का सवाल—व्यक्ति या व्यवस्था? वसई-विरार : किसी भी...
ByMCS Digital TeamOctober 6, 2026मुंबई, 6 अक्टूबर 2026: मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिना वैध मेडिकल डिग्री...
ByMetro City SamacharOctober 6, 2026