Home ताजा खबरें T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए वसई से अहमदाबाद विशेष ट्रेनें, पश्चिम रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
ताजा खबरेंदेशनालासोपारा - Nalasopara Newsमहाराष्ट्रमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुंबई - Mumbai News

T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए वसई से अहमदाबाद विशेष ट्रेनें, पश्चिम रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Western Railway special train from Vasai Road to Ahmedabad for T20 World Cup final
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए वसई से अहमदाबाद विशेष ट्रेनें।

वसई: T-20 विश्व कप (T-20 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने क्रिकेट प्रेमियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस बड़े मैच के लिए मुंबई और पुणे से अहमदाबाद तक विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से कुछ ट्रेनों का ठहराव वसई रोड रेलवे स्टेशन पर भी रखा गया है।

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के अहमदाबाद जाने की संभावना है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए चार विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से कुछ ट्रेनों का ठहराव बोरिवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा, जबकि दो ट्रेनों को वसई रोड स्टेशन पर भी रुकने की अनुमति दी गई है। इससे वसई-विरार क्षेत्र के यात्रियों को सीधे अपने इलाके से ही ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिलेगी।

इन विशेष ट्रेनों से कर सकेंगे यात्रा

अहमदाबाद – CSMT सुपरफास्ट एसी स्पेशल (01154 / 01153)

  • ट्रेन 01154: अहमदाबाद से 9 मार्च को सुबह 4:00 बजे रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे CSMT पहुंचेगी।

  • ट्रेन 01153: CSMT से 7 मार्च को रात 10:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

स्टॉपेज: वडोदरा, सूरत, वसई रोड, ठाणे और दादर
कोच व्यवस्था: एसी 3-टियर (इकोनॉमी)

अहमदाबाद – पुणे सुपरफास्ट स्पेशल (01418 / 01417)

  • ट्रेन 01418: अहमदाबाद से 9 मार्च को सुबह 2:00 बजे चलकर दोपहर 12:10 बजे पुणे पहुंचेगी।

  • ट्रेन 01417: पुणे से 7 मार्च को शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

स्टॉपेज: वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण और लोणावला
कोच व्यवस्था: एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास

टिकट बुकिंग की सुविधा

इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग 7 मार्च से शुरू हो चुकी है। यात्री रेलवे काउंटर पर जाकर या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक से राहत के लिए बनेगा 6 किमी लंबा टनल, सरकार ने बजट में दी मंजूरी

Recent Posts

Related Articles

Share to...