Home महाराष्ट्र ठाणे - Thane News विरार नारंगी जेट्टी रोड प्रोजेक्ट का भूमिपूजन, MLA राजन नाईक के प्रयास से यात्रियों को मिलेगा फायदा
ठाणे - Thane Newsताजा खबरेंमहाराष्ट्रमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुंबई - Mumbai News

विरार नारंगी जेट्टी रोड प्रोजेक्ट का भूमिपूजन, MLA राजन नाईक के प्रयास से यात्रियों को मिलेगा फायदा

MLA Rajan Naik Narangi Jetty road project bhoomipujan Virar
विरार के नारंगी जेट्टी रोड और सुविधाओं के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

विरार | मेट्रो सिटी समाचार: वसई-विरार क्षेत्र के नागरिकों और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से विरार पश्चिम स्थित नारंगी जेट्टी परिसर में सड़क और अन्य सुविधाओं के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा विधायक राजन नाईक के हस्ते आयोजित हुआ।

नारंगी जेट्टी से नारंगी-खारवाडेश्री और जलसार तक शुरू की गई रो-रो फेरी सेवा के कारण विरार से पालघर का सफर अब केवल 15 से 20 मिनट में पूरा हो जाता है। इससे अहमदाबाद हाईवे पर लगने वाली भारी ट्रैफिक से यात्रियों को काफी राहत मिली है।

हालांकि, विरार से नारंगी जेट्टी तक जाने वाले मार्ग की स्थिति खराब हो गई थी और जेट्टी परिसर में भी मरम्मत और रंगाई की आवश्यकता थी। इस समस्या को देखते हुए विधायक राजन नाईक ने राज्य के मत्स्य व्यवसाय और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे के साथ इस विषय पर लगातार संवाद किया।

इसके बाद महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड द्वारा परियोजना के लिए निधि मंजूर की गई। योजना के तहत
नारंगी जेट्टी रोड के मजबूतीकरण के लिए ₹5.66 करोड़
जेट्टी पर इपोक्सी पेंटिंग और अन्य सुविधाओं के लिए ₹3.90 करोड़

कुल मिलाकर लगभग ₹9.5 करोड़ की विकास परियोजना स्वीकृत की गई है।

इन दोनों परियोजनाओं का भूमिपूजन विधायक राजन नाईक द्वारा किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि करीब डेढ़ वर्ष के भीतर यह कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, विरोधी पक्ष नेता मनोज पाटिल, भाजपा जिला महामंत्री मनोज बारोट, गटनेते अशोक शेळके, नगरसेवक गौरव राऊत, शिवसेना नेता सुदेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक से राहत के लिए बनेगा 6 किमी लंबा टनल, सरकार ने बजट में दी मंजूरी

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...