Home ताजा खबरें घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक से राहत के लिए बनेगा 6 किमी लंबा टनल, सरकार ने बजट में दी मंजूरी
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक से राहत के लिए बनेगा 6 किमी लंबा टनल, सरकार ने बजट में दी मंजूरी

Ghodbunder Road tunnel project from Gaimukh to Fountain Hotel Thane
घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 6 किमी लंबा टनल बनाने की योजना।

भाईंदर | मेट्रो सिटी समाचार: ठाणे के घोड़बंदर रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गायमुख से फाउंटन होटल जंक्शन के बीच लगभग 6 किलोमीटर लंबा टनल (भुयारी मार्ग) बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए हाल ही में प्रस्तुत किए गए राज्य के बजट में विशेष निधि का प्रावधान किया गया है।

घोड़बंदर रोड ठाणे, मुंबई, वसई, विरार, मीरा रोड और भाईंदर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन सड़क संकरी होने और कई मोड़ तथा ढलान होने के कारण यहां अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है।

चौड़ीकरण संभव नहीं

इस समस्या के समाधान के लिए सड़क चौड़ी करने का विकल्प पहले सामने आया था, लेकिन सड़क के एक तरफ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और दूसरी तरफ ठाणे खाड़ी होने के कारण चौड़ीकरण संभव नहीं है। इसलिए इस मार्ग पर टनल बनाने का विकल्प चुना गया है।

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने करीब डेढ़ साल पहले इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया था। अब राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए विशेष निधि मंजूर कर दी है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के अनुसार, जल्द ही इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

योजना के अनुसार गायमुख से फाउंटन होटल जंक्शन तक करीब 5.5 किलोमीटर लंबाई का टनल मार्ग बनाया जाएगा। इस परियोजना के तहत दो अलग-अलग टनल (प्रत्येकी करीब 3.5 किमी) बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 6 लेन (3+3) होंगी।

इस टनल के निर्माण के बाद ठाणे से वसई, विरार, मीरा रोड और भाईंदर की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस मार्ग पर यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...