Home ताजा खबरें Vasai-Virar Heavy Rain News: वसई में दूसरे दिन भी बारिश का कहर जारी, निचले इलाके जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
ताजा खबरेंपालघर - Palghar Newsमुख्य समाचारवसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai-Virar Heavy Rain News: वसई में दूसरे दिन भी बारिश का कहर जारी, निचले इलाके जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Vasai-Virar Heavy Rain News: वसई में मूसलाधार बारिश दूसरे दिन भी जारी, शहर के कई हिस्सों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती से लोग परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को भारी दिक्कत।

वसई (महाराष्ट्र): वसई-विरार में बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। रविवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश सोमवार को भी जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शहर के विवा कॉलेज परिसर, तिरुपति नगर, एमबी एस्टेट, साईनाथ नगर, बोलींज, ग्लोबल सिटी, चंदनसार, नालासोपारा के अलकापुरी, गाला नगर, संकेश्वर नगर, सेंट्रल पार्क, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, समेळपाड़ा, वसई के माणिकपुर और वसई गांव सहित कई इलाकों में पानी भर गया। नायगांव पूर्व के स्टार सिटी, टीवरी रोड, रिलायबल, सनटेक, तलाठी कार्यालय के सामने भी जलजमाव की खबरें आई हैं।

कामकाजी लोगों और यात्रियों को परेशानी

सोमवार को सप्ताह का पहला कामकाजी दिन होने की वजह से ऑफिस जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घर से स्टेशन तक पहुंचने के लिए लोगों को पानी में रास्ता पार करना पड़ा, वहीं कई जगह ऑटो रिक्शा के लिए लंबी कतारें देखी गईं। कई गाड़ियां पानी में बंद हो गईं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। लोकल ट्रेनें भी 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही थीं, जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आए।

बिजली आपूर्ति बाधित

भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। कई इलाकों में बिजली बार-बार जा रही थी, जिससे ऑनलाइन कामकाज करने वाले नागरिकों को परेशानी हुई।

स्कूली बच्चों की भी परेशानी

सोमवार (16 जून) से शहर में कई स्कूल दोबारा शुरू हुई हैं। लेकिन भारी बारिश के चलते बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जमा पानी और ट्रैफिक जाम की वजह से अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने में मशक्कत करनी पड़ी। कई छात्र बिना रेनकोट या छतरी के भीगते हुए स्कूल पहुंचे, जबकि कुछ बच्चों ने रंग-बिरंगे रेनकोट और छतरियों के सहारे स्कूल का रास्ता तय किया।

निगरानी और सतर्कता जरूरी

शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। स्थानीय नागरिकों ने जल निकासी और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की मांग की है, ताकि बारिश के कारण हर साल बनने वाली यह स्थिति सुधारी जा सके।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...