Home ताजा खबरें वसई-विरार में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, 505 ग्राम एमडी बरामद, दो गिरफ्तार
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुंबई - Mumbai News

वसई-विरार में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, 505 ग्राम एमडी बरामद, दो गिरफ्तार

Vasai Virar MD drug seizure police action
वसई-विरार में ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

वसई-विरार | Metro City Samachar : वसई-विरार शहर में लगातार सामने आ रहे ड्रग्स तस्करी के मामलों के बीच क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एवरशाइन इलाके से भारी मात्रा में एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यूनिट 2 की टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते हुए दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और पंचों की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 505 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ।

जांच में सामने आया है कि जब्त किए गए इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये के आसपास हो सकती है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भवर पोलाराम पटेल (25) और राकेश रामाराम पटेल (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह ड्रग्स ‘जॉनी’ नामक व्यक्ति को देने के लिए लेकर आए थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

इस मामले में आचोले पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच यूनिट 2 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडे ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में वसई-विरार क्षेत्र में मेफेड्रोन, गांजा, हेरोइन और कोकीन जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसके चलते पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

नायगांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने किया भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गणपति पालखी सोहळे का आयोजन
ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति पालखी सोहळा, ढोल-ताशा और लेझिम से सजा टर्मिनल 2

मुंबई, 22 सितंबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल...

Share to...