दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के विरोध में वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) द्वारा गुरुवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया। इसी क्रम में विरार पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन कर रहे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर विरार पुलिस थाने पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता दिल्ली की घटना के विरोध में विरार स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें विरार पुलिस थाने ले जाया गया।
हिरासत में लिए जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कहा कि उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन करने दिया जाए और हिरासत में न लिया जाए। इसके बावजूद पुलिस ने प्रदर्शन को रोकते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को अपने कब्जे में ले लिया।
इस कार्रवाई के बाद वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अवसर नहीं दिया गया।
फिलहाल विरार पुलिस थाने में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।
मुंबई: गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच मुंबई के माटुंगा स्थित किंग्स सर्कल...
ByMetro City SamacharSeptember 12, 2026विरार, 11 सितंबर 2026: पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार भागदौड़ और जोखिम...
ByMetro City SamacharSeptember 12, 2026मुंबई: जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट पकड़े...
ByMetro City SamacharSeptember 10, 2026Vasai-Virar: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 – हवा दिखाई नहीं देती, लेकिन उसकी...
ByMCS DESKSeptember 10, 2026