ठाणे/मुंबई: 1 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मडगांव जाने की तैयारी है तो ट्रेन का बदला समय ध्यान में रखें। दिवा स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के गर्डर रखने के काम के चलते मध्य रेलवे विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेगा। इससे दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

कहां होगा काम?

दिवा स्टेशन के कल्याण छोर पर फुटओवर ब्रिज के लिए रोड क्रेन से गर्डर रखे जाएंगे। मुंब्रा और दातिवली के बीच पांचवीं तथा छठी लाइन पर 1 नवंबर की रात 1:10 बजे से सुबह 4:25 बजे तक काम निर्धारित है। यह शनिवार और रविवार की बीच की रात है।

इन दो ट्रेनों पर असर

ट्रेन संख्या 11099 LTT–मडगांव एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 1 नवंबर को शुरू होनी है, रात 12:45 बजे के बजाय सुबह 4 बजे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 12134 मंगलुरु–CSMT एक्सप्रेस को निलजे स्टेशन पर सुबह 3:34 से 4:25 बजे तक नियंत्रित किया जाएगा।

रवाना होने से पहले समय देख लें

मध्य रेलवे ने यात्रियों से इन बदलावों को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। खासकर LTT पहुंचने वाले यात्री टिकट पर छपे पुराने समय के साथ रेलवे की ताजा सूचना भी देख लें।