Home ताजा खबरें VVMC Budget 2026: वसई-विरार में ₹4209 करोड़ का बजट, प्रॉपर्टी और पानी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव
ताजा खबरें

VVMC Budget 2026: वसई-विरार में ₹4209 करोड़ का बजट, प्रॉपर्टी और पानी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव

VVMC budget 2026 property tax and water tax increase Vasai Virar

वसई-विरार | संवाददाता: वसई-विरार शहर महानगरपालिका (VVMC) के लिए वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया, जिसमें कुल ₹4,208.99 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। नगर आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी ने यह बजट प्रस्तुत करते हुए शहर के विकास के लिए बड़े खर्च का खाका रखा, हालांकि इसके साथ ही नागरिकों पर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी सामने आया है।

प्रस्तावित बजट में पिछले वर्ष के मुकाबले ₹1,000 करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं बजट ₹2.12 करोड़ के मामूली अधिशेष (surplus) के साथ समाप्त होने का अनुमान है।

आयुक्त ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर, टाउन प्लानिंग फीस और मार्केट फीस से अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो सका, जिससे आर्थिक दबाव बना हुआ है। इसी कमी को पूरा करने के लिए संपत्ति कर और पानी के बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।

विशेष रूप से पानी आपूर्ति योजना में हो रहे घाटे को देखते हुए जल कर (Water Tax) को बढ़ाने की बात कही गई है। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा दरें खर्च को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।

इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सेवाएं, कचरा प्रबंधन और पर्यटन विकास जैसे क्षेत्रों पर अधिक खर्च का प्रस्ताव शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि 2020 के बाद पहली बार यह बजट राजनीतिक प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किया गया है। नगर निगम चुनाव के बाद इसे स्थायी समिति के सभापति के समक्ष पेश किया गया है और अब इस पर सामान्य सभा में चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी।

वसई-विरार के विकास योजना (Development Plan – DP) पर विधानसभा में चर्चा, सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला

Related Articles

ताजा खबरेंमीरा-भायंदर - Mira-Bhayandar Newsमुंबई - Mumbai News

मीरा-भाईंदर में कीटनाशक के नाम पर सीमेंट डालने का आरोप, पार्षद ने उठाए सवाल

भाईंदर | संवाददाता: मीरा-भाईंदर शहर में कीट नियंत्रण अभियान को लेकर एक गंभीर...

Share to...