विरार पूर्व: विरार पूर्व के चंदनसार हॉस्पिटल के सामने मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सड़क पार करते समय एक युवक कंटेनर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान आकाश केसरया (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आकाश सड़क किनारे नींबू-मिर्च बेचने का काम करता था।
बताया जा रहा है कि आकाश सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह एक कंटेनर के नीचे आ गया। कंटेनर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही विरार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और कंटेनर चालक की भूमिका क्या थी, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस हादसे के बाद एक बार फिर विरार के व्यस्त मुख्य मार्गों पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सड़क यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया है।
फिलहाल विरार पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
वसई: वसई क्राइम ब्रांच की अपराध प्रकटीकरण शाखा कक्ष-2 ने बड़ी कार्रवाई...
ByMetro City SamacharAugust 11, 2026Vasai Virar: किसी आम नागरिक के लिए सरकारी दफ्तर का दरवाजा खटखटाना...
ByMCS DESKAugust 11, 2026Vasai Virar : शिक्षा को लेकर हमारे देश में शब्दों की कोई...
ByMCS DESKAugust 11, 2026वसई/नालासोपारा: प्रेमिका को दोपहिया वाहन पर लेकर कळंब समुद्र किनारे घूमने जा...
ByMetro City SamacharAugust 10, 2026