Home महाराष्ट्र Central Railway द्वारा 76 रेकों की अब तक की सर्वश्रेष्ठ ऑटोमोबाइल लोडिंग
महाराष्ट्र

Central Railway द्वारा 76 रेकों की अब तक की सर्वश्रेष्ठ ऑटोमोबाइल लोडिंग

Central Railway द्वारा अब तक कामें सर्वश्रेष्ठ अप्रैल-जुलाई माल लदान

वर्ष 2022-23 के अप्रैल-जुलाई में Central Railway द्वारा 26.77 मिलियन टन माल लदान, 2021-22 की इसी अवधि की तुलना में 12% की वृद्धि जुलाई 2021 की तुलना में जुलाई 2022 के महीने में NTKM में 18% की वृद्धि वर्ष 2022-23 के अप्रैल-जुलाई में मध्य रेल 26.77 मिलियन टन,माल लदान की है जो कि 2021-22 की इसी अवधि में 12% की वृद्धि दर्शाती है साथ ही किसी भी वर्ष के अप्रैल-जुलाई में अब तक की सबसे अच्छा लदान है।

यह भी पढ़ें : Ajit Pawar ने कहा-जब Cm Shinde खुद कानून का पालन नहीं कर रहे तो स्थिति गंभीर

Central Railway ने जुलाई 2022 में 525 .3 करोड़ राजस्व अर्जित किया। जो कि जुलाई 2021 की तुलना में 13.4% की वृद्धि दर्शाता है।। मुंबई मंडल के धरमतार पोर्ट साइडिंग से आयातित कोयले के 22 रेक लोड किए गए हैं।मध्य रेल ने जुलाई 2021 में शून्य लोड की तुलना में जुलाई 2022 में नागपुर मंडल के बल्लारशाह से लौह अयस्क के 35 रेक लोड किए। इसी तरह, जुलाई 2021 में लोड किए गए 53 रेक की तुलना में जुलाई 2022 में ऑटोमोबाइल के 76 रेक मध्य रेल द्वारा लोड किए गए थे। यह है सर्वश्रेष्ठ मासिक ऑटोमोबाइल लोडिंग है।

Central Railway के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि माल लदान में वृद्धि मध्य रेल द्वारा की गई कई पहलों के कारण हुई है, जिसमें गहन विपणन के लिए मंडलों और मुख्यालय कार्यालय में व्यवसाय विकास इकाइयों (बीडीयू) का गठन और ऑटोमोबाइल के तेज और सुरक्षित परिवहन के लिए कोचों को संशोधित करने जैसे नए विचारों को अपनाना आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें : 23 हजार लीटर हाइड्रोजन पेरोक्साइड ले जा रहा Container ठाणे शहर में पलटा।

मध्य रेल ने सभी वस्तुओं के माल लदान प्रदर्शन में सुधार किया जिससे इसे पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धिशील लदान हासिल करने में मदद मिली है। जुलाई 2021 में लदान किए गए 9 रेक की तुलना में जुलाई 2022 में 25 रेक खाद्यान्न का लदान किया गया । जुलाई 2021 में 23 रेक लदान की तुलना में जुलाई 2022 में 39 रेक प्याज का लदान किया गया। जुलाई 2022 में कंटेनर लोडिंग में पिछले वर्ष की तुलना में 9% का सुधार हुआ। जुलाई 2021 के दौरान लोड किए गए 641 रेक की तुलना में जुलाई 2022 में 701 रेक लोड किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Cm Shinde सत्कार स्वीकारने में मस्त, महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित त्रस्त: अजीत पवार

जुलाई 2021 में 165 रेक लोड की तुलना में जुलाई 2022 में पेट्रोलियम उत्पादों के 222 रेक लोड किए गए हैं। जुलाई 2022 में उर्वरक के 118 रेक लोड किए गए हैं, जबकि जुलाई 2021 में 110 रेक लोड किए गए हैं। जुलाई 2021 के दौरान लोड किए गए 86 रेक की तुलना में 2022 में आयरन और स्टील के 105 रेक लोड किए गए हैं | NTKM एनटीकेएम यानी एक किलोमीटर प्रति टन तक जाने वाली माल ढुलाई होती है उसमें जुलाई 2021 की तुलना में जुलाई 2022 के महीने में 18% की वृद्धि हुई है।

-Youtube/MetroCitySamachar

Related Articles

Leopard Bittu Death Sanjay Gandhi National Park
क्राइमताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

संजय गांधी नेशनल पार्क में तेंदुए ‘बिट्टू’ का निधन

बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क में रहने वाले तेंदुए ‘बिट्टू’ का...

Share to...