Home महाराष्ट्र Cm Shinde सत्कार स्वीकारने में मस्त, महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित त्रस्त: अजीत पवार
महाराष्ट्रमुंबई - Mumbai News

Cm Shinde सत्कार स्वीकारने में मस्त, महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित त्रस्त: अजीत पवार

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कहा कि राज्य में Cm Shinde पिछले एक महीने से सिर्फ सत्कार स्वीकार करने में मस्त हैं लेकिन महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित त्रस्त हैं

बाढ़ प्रभावितों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। Cm Shinde की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावितों को मदद करने की होनी चाहिए, जबकि उन्होंने अपनी प्रथम प्राथमिकता सत्कार स्वीकारने की रखी है। नेता प्रतिपक्ष ने की बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग

यह भी पढ़ें : Ajit Pawar ने कहा-जब Cm Shinde खुद कानून का पालन नहीं कर रहे तो स्थिति गंभीर

अजीत पवार यहां मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि Cm Shinde और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने पद की शपथ लिए एक महीना बीत गया, लेकिन अभी तक मंत्री समूह का विस्तार नहीं किया गया है। यहां तक कि देवेंद्र फडणवीस को भी अभी तक कोई विभाग नहीं दिया गया है। पालक मंत्री तक नहीं नियुक्त किए गए हैं। सभी विभाग Cm Shinde के पास हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में फाइलों का अंबार लगा है, जबकि मुख्यमंत्री दौरा कर अपना सत्कार करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 23 हजार लीटर हाइड्रोजन पेरोक्साइड ले जा रहा Container ठाणे शहर में पलटा।

ajit pawar cm shinde

उन्होंने कहा कि भारी बारिश से बाढ़ प्रभावित जिलों में 10 हजार हेक्टर से अधिक खेती की जमीन ,फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की हालत बदतर हो गई है। इस समय किसानों, मजदूरों, बागवानी करने वाले किसानों को तत्काल मदद की जरुरत है। सरकार को तत्काल इस वर्ग को आर्थिक मदद करना जरुरी है, जबकि मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

पवार ने कहा कि सरकार को तत्काल किसानों को 75 हजार रुपये तथा बागवानी करने वाले किसानों को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा करनी चाहिए। पवार ने कहा कि सरकार विकास काम करने की बजाय पहले से चल रहे विकास कामों को भी रोक दिया है। उन्होंने राज्य सरकार से सभी रोके गए विकास कामों को फिर से शुरू करने की मांग की है।

-Youtube/MetroCitySamachar

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Recent Posts

Related Articles

Share to...