मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

Abhishek Upmanyu 2025: अभिषेक उपमन्यु हुए ट्रोल, पाकिस्तानी यूजर की नफरती टिप्पणी को सपोर्ट करना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर मचा बवाल, भारतीय फैंस ने जताई नाराज़गी। कॉमेडियन की प्रतिक्रिया पर उठे सवाल, देशभक्ति और संवेदनशीलता पर बहस तेज।

Abhishek Upmanyu Support Pakistani Users: अभिषेक उपमन्यु भारत के लोकप्रिय कॉमेडियन हैं, लेकिन पाकिस्तान यूजर की नफरत भरी टिप्पणी को सपोर्ट करने की वजह से सोशल मीडिया पर वो ट्रोल हो रहे हैं।

(Abhishek Upmanyu) अभिषेक उपमन्यु ने पाकिस्तान सोशल मीडिया यूजर की भारत के खिलाफ की गई टिप्पणी पर सहमति जता दी, जिसकी वजह से अब वह ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। इसी बीच उनका एक्स अकाउंट गायब हो गया है।

समझा जा रहा है कि यूजर्स की आलोचना से बचने के लिए उन्होंने खुद अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर लिया है। तो वहीं कुछ यूजर्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है, हालांकि इस बारे में (Abhishek Upmanyu) की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार का औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। आइए जानते हैं पाकिस्तानी यूजर ने अपनी पोस्ट में क्या कहा था और अभिषेक ने उनका समर्थन कैसे किया।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक पाकिस्तानी यूजर ने अपनी एक टिप्पणी में लिखा कि भारतीयों को पश्चिमी देशों में जिस तरह से नस्लवाद का सामना करना पड़ता है, असल में वह उसके हकदार हैं। अभिषेक उपमन्यु ने उस कमेंट पर अपनी सहमति जता दी और Yup लिखा, सोशल मीडिया पर  (Abhishek Upmanyu) के पाकिस्तानी यूजर को समर्थन करने का विरोध हो रहा है।

Abhishek Upmanyu
Abhishek Upmanyu Support Pakistani Users
मराठी सिनेमा को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ अभिनेता प्रकाश भेंडे का निधन

सोशल मीडिया एक का अभिजीत अय्यर मित्रा ने पाकिस्तानी महिलाओं के लिए आपत्तिजनक पोस्ट को रीपोस्ट किया था। उसी पर कमेंट करते हुए एक पाकिस्तानी यूजर @lilmisskhwaja ने लिखा, जीरो क्लास। गलियों का मतलब कॉमेडी नहीं है। पूरी दुनिया आपके देश को बलात्कारियों के केंद्र के रूप में देखती है और यह सही भी है। एक औसत भारतीय के मुताबिक यह मजेदार है। आप सभी पश्चिमी देशों में जी नस्लवाद का सामना करते हैं, आप उसके हकदार हैं।

अभिषेक उपमन्यु ने इसी पाकिस्तानी यूजर के कमेंट पर सहमति जता दी उन्होंने नीचे हां लिखा था। कॉमेडियन का कमेंट देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों इसका जमकर विरोध किया है। देखते ही देखते उनकी आलोचना होने लगी। कॉमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, अभिषेक उपमन्यु इस समय सुर्ख़ियों में आ गए हैं।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button