Home महाराष्ट्र मुंबई - Mumbai News Vasai : वसई में देशी कट्टा बेचने आए बदमाश गिरफ्तार
मुंबई - Mumbai Newsवसई-विरार - Vasai-Virar News

Vasai : वसई में देशी कट्टा बेचने आए बदमाश गिरफ्तार

Vasai

वसई : मुंबई से सटे शहर वसई (Vasai) विरार में आए दिन आपराधिक घटनाएं प्रकाश में आतीं रहती हैं। ऐसी ही एक घटना वसई पूर्व के गोलानी नाका से सामने आई है।जहां वसई की वालिव पुलिस ने देशी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार वसई (Vasai) पूर्व स्थित वालिव पुलिस स्टेशन के पुलिस हवलदार सचिन दोरकर को सूत्रों से जानकारी मिली कि वसई पूर्व में कुछ लोग हथियारों की खरीद फरोख्त के लिए आने वाले हैं। मामले की तस्दीक करते हुए पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में धर्मेंद्र शिव बदन यादव और हीरानाथ उर्फ मामा बनारस को एक देशी पिस्तौल , ७ कारतूस और लोहे का छुरा के साथ गिरफ्तार कर लिया। वालिव पुलिस उक्त मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने में एमबीवीवी, ज़ोन तीन के डीसीपी सुहास बावचे और एसीपी चंद्रकांत जाधव के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वालिव, कैलाश बर्वे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अपराध मिलिंद साबले, डिटेक्शन ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश फड़तरे, मनोज मोरे, सचिन डोरकर, राजेंद्र फड़, सतीश गांगुरडे, बालु कुटे, सचिन मोहिते, सचिन खताल, जयवंत खंडवी, गजानन गरीबे ने की।

Written by
Metro City Samachar

Metro City Samachar एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई और MMR क्षेत्र की ताज़ा एवं स्थानीय खबरें उपलब्ध कराता है। हम वसई-विरार, नालासोपारा, पालघर, मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और नवी मुंबई से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, क्राइम, राजनीति, नागरिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं।

Related Articles

पालघर में भूकंप के झटके महाराष्ट्र भूकंप की खबर
ताजा खबरेंदेशपालघर - Palghar Newsमुंबई - Mumbai News

पालघर में भूकंप की खबर, NCS के अपडेट का इंतजार

पालघर, 26 सितंबर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस...

Share to...